शेयर बाजार में आज यानी 21 जनवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट देखने को मिल रही है। कमजोर तिमाही नतीजों के बाद जोमैटो के शेयर में 10% से ज्यादा की गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।
एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.32% की तेजी रही। वहीं कोरिया का कोस्पी 0.080% और चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.054%% गिरकर बंद हुआ। NSE के डेटा के अनुसार, 20 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,336 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,321 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 17 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.78% की तेजी के साथ 43,487 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.00% चढ़कर 5,996 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 1.51% की तेजी रही। कल से ओपन होगा डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO कल यानी 22 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू में 24 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। 29 जनवरी को कंपनी के BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹220.50 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें 75 लाख नए शेयर जारी होंगे।