लगातार तीन जीत के बाद CSK का आत्मविश्वास बुलंद; LSG सम्मान बचाने के इरादे से मैदान में
IPL 2026 में शुक्रवार को Chennai Super Kings और Lucknow Super Giants के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले इस मैच में चेन्नई की नजर प्लेऑफ की दौड़ मजबूत करने पर होगी, जबकि टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी लखनऊ टीम जीत के साथ सम्मान बचाने की कोशिश करेगी।
लगातार चौथी जीत की तलाश में चेन्नई
लखनऊ (ए)। लखनऊ के Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium में शाम 7:30 बजे होने वाला यह मुकाबला चेन्नई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टीम अपने पिछले तीन मुकाबले जीत चुकी है और पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। ऐसे में जीत चेन्नई को प्लेऑफ के और करीब पहुंचा सकती है।
हेड-टु-हेड में बराबरी की टक्कर
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल सात मुकाबले खेले गए हैं। Chennai Super Kings और Lucknow Super Giants ने तीन-तीन मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले चेन्नई में खेले गए मुकाबले में CSK ने जीत दर्ज की थी।
लखनऊ के लिए निराशाजनक रहा सीजन
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम इस सीजन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थानों में बनी हुई है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। कप्तान Rishabh Pant की खराब फॉर्म टीम की सबसे बड़ी चिंता रही है। हालांकि टीम में Nicholas Pooran, Josh Inglis और Mitchell Marsh जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अकेले दम पर मुकाबले का रुख बदल सकते हैं।
मिचेल मार्श रहे टीम के सबसे सफल बल्लेबाज
Mitchell Marsh लखनऊ के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 11 मैचों में 377 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी विभाग में Prince Yadav ने सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए हैं, लेकिन टीम की गेंदबाजी कई मौकों पर बड़े स्कोर बचाने में नाकाम रही है। पहले चरण में लखनऊ 203 रन का विशाल स्कोर भी डिफेंड नहीं कर सकी थी, जिससे टीम की गेंदबाजी कमजोर कड़ी साबित हुई।