छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के मेयर प्रत्याशियों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने 3 और भाजपा ने 5 महिलाओं को मौका दिया है। रायपुर में कांग्रेस की दीप्ति दुबे और भाजपा की मीनल चौबे आमने-सामने हैं। दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमारे और कांग्रेस की प्रेमलता साहू के बीच मुकाबला है। बिलासपुर में कांग्रेस से प्रमोद नायक और भाजपा की पूजा विधानी चुनाव लड़ेंगी। राजनांदगांव में भाजपा से मधुसूदन यादव का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी निखिल द्विवेदी से है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा वहीं 15 फरवरी को नतीजे आएंगे।