आठवें दिन आज बड़ी संख्या में करीब १० हज़ार श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
भिलाई , 2 फ़रवरी । सेक्टर ५ भिलाई स्थित गणेश मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय स्वर्णबंधन महाकुंभाभिषेक कार्यकम के आठवें दिन आज बड़ी संख्या में करीब १० हज़ार श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। 26 जनवरी से 3 फ़रवरी तक आयोजित इस कार्यक्रम का 3 फ़रवरी को राम सीता विवाह एवं कार्तिकेय विवाह पश्चात भजन सहित होगा समापन होगा ।

रविवार को श्री सिद्धिविनायक एवं सभी देवी देवताओं का महाकुंभाभिषेक किया गया । श्री सिद्धिविनायक विवाह महोत्सव एवं महापूर्णाहुति संपन्न हुई।भिलाई तमिल मंदरम् के कोषाध्यक्ष आर श्रीनिवासन ने बताया कि मंदिर जीर्णोद्धार एवं स्वर्णबंधन का कार्य पूर्ण पूजा विधि और रीति से संपन्न की जा रही है । सर्व समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है । सनातन परंपरा अनुसार सभी लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा व सहयोग किया है ।

महाकुंभाभिषेक पूजा का कार्य शिव श्री ए वी स्वामीनाथ शिवाचार्य ने करवाया है । भिलाई तमिल मंद्रम के अध्यक्ष जी एस वेंकट सुब्रमन्यम, उपाध्यक्ष के चंद्रमौली, सचिव एस स्वामीनाथन, उपसचिव आर एच कार्तिकेयन, एस पटाभिरामन, सी पी बालकृष्णन, पद्मा नायकर, टी महेश , मंदिर के पुजारीगण, विभिन्न समाज के श्रद्धालु सहित सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग इस आयोजन में रहा है.
