उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे भूमि पूजन व डोम शेड का लोकार्पण, शहीदों के परिजन लगाएंगे स्मृति वृक्ष
जिले के वीर बलिदानियों के त्याग और शौर्य को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम सोनपुर में गुरुवार को शौर्य वाटिका की आधारशिला रखी जाएगी। दोपहर 2 बजे आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान डोम शेड का लोकार्पण करने के साथ ही वीर स्मृति वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा, जिसमें बलिदानियों के परिजन उनके नाम पर स्मृति वृक्ष रोपित करेंगे।जिले के वीर बलिदानियों के त्याग और शौर्य को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम सोनपुर में गुरुवार को शौर्य वाटिका की आधारशिला रखी जाएगी। दोपहर 2 बजे आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान डोम शेड का लोकार्पण करने के साथ ही वीर स्मृति वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा, जिसमें बलिदानियों के परिजन उनके नाम पर स्मृति वृक्ष रोपित करेंगे।
दुर्ग। जिले के वीर बलिदानियों की शौर्यगाथा और उनके अमर त्याग को स्मरणीय बनाने की दिशा में ग्राम सोनपुर में गुरुवार को विशेष आयोजन होगा। विकासखंड पाटन के ग्राम सोनपुर में दोपहर 2 बजे शौर्य वाटिका का भूमि पूजन, डोम शेड का लोकार्पण तथा वीर स्मृति वृहद वृक्षारोपण संकल्प समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के दौरान जिले के वीर बलिदानियों के परिजन अपने-अपने परिजनों की स्मृति में पौधे रोपित करेंगे। इन पौधों को स्मृति वृक्ष के रूप में विकसित किया जाएगा, जो आने वाली पीढ़ियों को वीरों के साहस, त्याग और देशसेवा की प्रेरणा देंगे।
शौर्य वाटिका को ऐसे प्रेरणादायी स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है, जहां जिले के वीर बलिदानियों की गाथाओं और उनके योगदान को सहेजकर रखा जा सके। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को वीरों के जीवन, संघर्ष और बलिदान से परिचित कराना तथा उनके प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। समारोह स्थल ग्राम सोनपुर स्थित ज्वाला मां मंदिर के आगे, दुर्ग–पाटन–अभनपुर मार्ग पर है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।