रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विधानसभा में ₹1,62,100 करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12% अधिक है। इस बार बजट ‘GATI’ थीम पर आधारित है, जो गुड गवर्नेंस, तेज इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, तकनीकी उन्नति और औद्योगिक विस्तार पर केंद्रित है।
बजट की अहम घोषणाएं:
✅ पेट्रोल ₹1 सस्ता होगा, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी।
✅ सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़कर 53% हुआ।
✅ महिलाओं के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ में ₹5,500 करोड़ का प्रावधान।
✅ प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ₹8,500 करोड़, जिससे हजारों परिवारों को घर मिलेगा।
✅ PM श्री स्कूल योजना के तहत ₹277 करोड़ की राशि आवंटित।
✅ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए ₹1,500 करोड़ का बजट।
✅ रायपुर से दुर्ग के बीच मेट्रो रेल सर्वे के लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान।
यह बजट जनता को राहत, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती और टेक्नोलॉजी व उद्योग को नई दिशा देने की रणनीति पर आधारित है।