
रायपुर। छत्तीसगढ़ की पूर्व IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) का नया स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। रीता शांडिल्य 2002 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। इससे पहले वह आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाल रही थीं। अब उन्हें स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।