भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज जारी है। अब तक दो मैच हो चुके हैं और दोनों टीमों ने एक एक मैच जीता है, इससे सीरीज अभी बराबरी पर है। सीरीज का फैसला आखिरी मैच से होगा, जो अब कुछ ही वक्त बाद होना है। इस मैच में भी विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर नजर आएंगे…
इंदौर (ए)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला आज यानी रविवार, 18 जनवरी को खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में जो भी टीम तीसरा वनडे जीतेगी, सीरीज उसके नाम हो जाएगी. भारतीय टीम 2019 से घर पर वनडे सीरीज नहीं हारी है. वहीं न्यूजीलैंड ने कभी भारत में वनडे सीरीज नहीं जीती है. ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने में अपना पूरा जोर लगाएंगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक कुल सात वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने सभी मैचों में जीत दर्ज की है. यहां भारत की जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है, जो कीवी टीम को डराने के लिए काफी है. रविवार को शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैदान पर आठवां वनडे मैच जीतना चाहेगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के शुरू होने की बात की जाए तो ये मुकाबला भी दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी एक बजे टॉस होगा और ठीक डेढ़ बजे पहली बॉल फेंक दी जाएगी। अगर पूरा मुकाबला चला तो साढ़े नौ बजे तक खत्म भी हो जाएगा। बात अगर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की करें तो ये मैच आप जियो हॉट स्टार पर लाइव देख सकते हैं। वहीं टीवी पर मैच देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर जाना होगा। जहां अलग अलग भाषाओं में आप मैच देख सकते हैं। ये वनडे सीरीज का आखिरी मैच होगा। इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा।
होल्कर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट: इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यहां रनों का अंबार खड़ा होता है. एक बार फिर यहां फ्लैट विकेट होगा, जहां रन बनाना आसान रहेगा. हालांकि, नई गेंद शुरू में थोड़ी बहुत स्विंग हो सकती है, लेकिन जैसी ही गेंद पुरानी होगी, रन बनाना आसान हो जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा. मौसम की बात करें तो बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन ओस रहने की उम्मीद है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।
मैच प्रिडिक्शन: भले ही न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को हरा दिया था, लेकिन हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. टॉस पर काफी कुछ निर्भर रहेगा, लेकिन मुकाबला 70-30 का ही है. तीसरे वनडे में हमारे हिसाब से टीम इंडिया की जीत होगी।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेडन लेनॉक्स, जकारी फाउल्क्स, काइल जैमिसन और क्रिस्टिन क्लार्क।
विराट कोहली से जुड़ी मुख्य बातें और ऐतिहासिक रिकॉर्ड:
रिकॉर्ड पर नज़र: विराट कोहली न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा वनडे शतक (most hundreds) लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने से सिर्फ एक शतक दूर हैं।
पॉन्टिंग-सहवाग को पछाड़ने का मौका: कोहली के पास रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका है।
इंदौर में अब तक का प्रदर्शन: होलकर स्टेडियम में विराट का पिछला रिकॉर्ड बहुत खास नहीं रहा है, उन्होंने यहाँ 4 पारियों में 99 रन बनाए हैं (सर्वोच्च स्कोर 36)। वह इस बार इस रिकॉर्ड को सुधारना चाहेंगे।
लकी नंबर 18: आज 18 जनवरी 2026 है और विराट कोहली का लकी नंबर भी 18 है, जो इस मैच को उनके लिए और भी खास बनाता है।
इस मैच के बाद, विराट कोहली अगले 6 महीने तक भारत के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेलेंगे, इसलिए प्रशंसकों की नज़रें उन पर टिकी हैं।