
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन गुरुवार की सुबह रायपुर पहुंचे। आमतौर पर एयरपोर्ट से प्रदेश भाजपा कार्यालय जाने वाले नबीन अचानक मौजूदा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह के घर पहुंचे। किरणदेव मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर बातचीत हुई और फिर नबीन प्रदेश कार्यालय के लिए निकल गए।
प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात सामान्य तो लगती है, मगर इस वजह से चर्चा में आ गई क्योंकि शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान होना है। ठीक पहले दोनों नेताओं का मिलना कई तरह की अटकलों को जन्म दे रहा है। दोनों के बीच प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा हुई। अब किरणदेव रिपीट होंगे या बदले जाएंगे। इसका ऐलान करने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रायपुर आएंगे।