आज 10 अप्रैल 2026, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि रात 11 बजकर 15 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के साथ शिव और सिद्ध योग बन रहा है। इसके साथ ही आज काल भैरव को समर्पित मासिक कालाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो शाम 6 बजकर 3 मिनट तक धनु राशि में रहेंगे और फिर मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों के भाग्य में प्रबलता बनी रहेगी, यात्रा का योग बना रहेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे, व्यापारिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी, सेहत का ध्यान रखें, प्रेम में दूरी बनी रहने की वजह से स्थिति मध्यम और नेगिटिव बनी रहेगी। संतान को लेकर मन व्याकुल बना रहेगा। सूर्य को जल देने से लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ जातक आज संभलकर रहें, चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। सेहत में पहले की तुलना में सुधार होगा लेकिन ध्यान रखने की जरूरत है। प्रेम-संतान की स्थिति नकारात्मक बनी हुई है। लेकिन व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। हरी वस्तु पास रखने से फायदा होगा।
मिथुन राशि
मिथुन जातकों को आज के दिन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम विवाह की तरफ जाएगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। सेहत मध्यम लेकिन प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की सेहत प्रभावित रहेगी। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं बनी हुई है। भविष्य में सुधार हो सकता है लेकिन वर्तमान में सावधानी बरतना जरूरी है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि
सिंह जातक आज अपनी भावनाओं पर काबू रखें। सेहत, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम बनी रहेगी। व्यापारिक दृष्टि से आप धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भूमि-भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। लेकिन गृह कलह के साथ सेहत प्रभावित हो सकती है। प्रेम में पार्टनर के साथ झगड़ा-झंझट की स्थिति पैदा हो सकती है। संतान का स्वभाव उग्र बना रहेगा। पीली वस्तु का दान करने से फायदा होगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों का अपने शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। पराक्रम रंग लाएगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी, लाइफ रंगीन बनी रहेगी लेकिन मानसिक चंचलता पर ध्यान दें। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक जातकों के लिए धन के आगमन का समय बना हुआ है। कुटुम्ब में मित्रों, अपनों की संख्या में वृद्धि होगी। लेकिन फिलहाल निवेश करने से बचना चाहिए। जुआ, सट्टा और लाटरी में पैसे लगाने से बचें। सेहत, प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति मध्यम बनी हुई है। लाल वस्तु पास रखने से फायदा होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज जरूरत के अनुसार वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। सौम्यता और शुभता बनी रहेगी। प्रेम स्थिति को लेकर मन असमंजस में बना रहेगा। संतान उग्रता का परिचय देगी। व्यापार लगभग ठीक-ठाक बना रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
मकर राशि
मकर जातकों का मन चिंतित रहेगा। घबराहट, बेचैनी और खर्च की अधिकता देखने को मिल सकती है। लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार एक नई स्थिति में रहते हुए खुशहाल और अच्छा बना रहेगा। बावजूद इसके मन उदास बना रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए घबराहट और बैचेनी की स्थिति बनी हुई है। लेकिन आय के नए-नए स्रोत बने हुए हैं और पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बना हुआ है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि
कोट-कचहरी में विजय के योग बने हुए हैं। राजनीतिक लाभ के साथ व्यापारिक सफलता मिलेगी लेकिन सेहत प्रभावित रहेगी। नीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।