
महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह 10 बजे धमाका हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज 4-5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। आसमान में उठता धुआं भी कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया।
भंडारा के कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि धमाके से छत गिर गई थी, जिसे JCB की मदद से हटाया जा रहा है। इसके नीचे 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। 2 लोगों को निकाल लिया गया है। फैक्ट्री में एंबुलेंस और दमकल की गाड़ी पहुंच गई है।
जवाहरनगर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री की RKR की ब्रांच सेक्शन में यह ब्लास्ट हुआ है। यहां RDX बनाने के लिए किया जाता है। इसी में यह विस्फोट हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जिस इमारत में विस्फोट हुआ, वह पूरी तरह नष्ट हो गई है।