जगदलपुर में अमित शाह की अध्यक्षता में होगी 26वीं बैठक, बस्तर के बदलते स्वरूप और बढ़ते विश्वास का दिखेगा संदेश
बस्तर पहली बार किसी उच्च स्तरीय अंतरराज्यीय बैठक का साक्षी बनने जा रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने छत्तीसगढ़ पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का आत्मीय स्वागत किया।
रायपुर। बस्तर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक महत्व लेकर आया है। पहली बार जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित होने जा रही है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसे बस्तर के बदलते परिवेश, बढ़ती सुरक्षा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा भी हुई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और विश्वास का विषय है। उन्होंने कहा कि जो बस्तर कभी नक्सली हिंसा की चुनौतियों के कारण चर्चा में रहता था, वही बस्तर अब शांति, सुरक्षा और विकास की नई पहचान बनकर उभर रहा है। देश के वरिष्ठ नेतृत्व और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी इस बदलते बस्तर की नई तस्वीर को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक राज्यों के बीच समन्वय को और मजबूत करेगी तथा विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बस्तर के निर्माण को नई दिशा देगी।