रायपुर शहर की कमान लक्ष्मण सेन और ग्रामीण की जिम्मेदारी मुकेश साहू को, धमतरी में प्रमोद सिन्हा व लखेश्वर साहू बने अध्यक्ष
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के OBC विभाग ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक विस्तार करते हुए 33 जिलों की शहर और ग्रामीण इकाइयों में 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद द्वारा जारी सूची में रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा और राजनांदगांव समेत कई जिलों में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने इन नियुक्तियों को पिछड़ा वर्ग समुदाय के बीच संगठन मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है।
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के OBC विभाग ने छत्तीसगढ़ प्रदेश OBC कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति आदेश OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद की ओर से जारी किया गया।
जारी सूची के अनुसार रायपुर शहर OBC कांग्रेस की कमान लक्ष्मण सेन को सौंपी गई है, जबकि रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी मुकेश साहू को दी गई है। धमतरी शहर में प्रमोद सिन्हा और धमतरी ग्रामीण में लखेश्वर साहू को नेतृत्व सौंपा गया है।
बलौदाबाजार शहर से गणेश शंकर साहू और ग्रामीण इकाई से घनश्याम पटेल को नियुक्त किया गया है। गरियाबंद में गजेंद्र साहू तथा महासमुंद ग्रामीण में कुनाल चंद्राकर को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। दुर्ग शहर में शिशिरकांत कसार और दुर्ग ग्रामीण में संतोष देशमुख को संगठन की जिम्मेदारी मिली है।


राजनांदगांव शहर अध्यक्ष के रूप में सचिन दुरहटे तथा ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में रोशन साहू की नियुक्ति की गई है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भैयाराम यदु, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पुरुषोत्तम वर्मा और कांकेर में सुखचंद प्रजापति को संगठन की कमान सौंपी गई है।
वहीं बिलासपुर ग्रामीण से सुनील साहू, मुंगेली से अभिलाष जायसवाल, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रायगढ़ शहर में कन्हैया पटेल, रायगढ़ ग्रामीण में बबलू साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मितेंद्र यादव, जशपुर में चंद्रदीप यादव और सरगुजा में ईश्वर सोनी को नई जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नई नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। पार्टी विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग समुदाय के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार की रणनीति पर काम कर रही है।