Oplus_131072
रतनपुर पुलिस ने 13 नाइट्रोजेपम टैबलेट के साथ आरोपी को दबोचा, 57,200 रुपए की दवा जब्त
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 13 नाइट्रोजेपम टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मंदिर परिसर के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था और कथित तौर पर नशीली दवाओं के ग्राहक की तलाश में था। पुलिस ने उसके कब्जे से 57,200 रुपए मूल्य की प्रतिबंधित दवा बरामद की है।
बिलासपुर जिले की रतनपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को 13 नाइट्रोजेपम टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई दवाओं की अनुमानित सरकारी कीमत 57,200 रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार भैरो बाबा मंदिर के पीछे स्थित पुष्प वाटिका क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा हंगामा और विवाद किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में वह नशे की हालत में पाया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से नशीली दवा नाइट्रोजेपम की 13 टैबलेट बरामद हुईं। पुलिस का दावा है कि आरोपी इन दवाओं को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उसराभाठा, नेवसा निवासी नवीन कुमार बैसवाड़े (28 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद नशीली दवाओं को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।