एसपी कार्यालय ने जारी किया आदेश, प्रशासनिक कारणों से अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; एसीसीयू से लेकर प्रमुख थानों तक हुआ बदलाव
दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस विभाग में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जिले के 10 थाना और चौकी प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। प्रशासनिक कारणों से किए गए इस फेरबदल के बाद जिले के कई प्रमुख थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। वैशाली नगर, सुपेला, छावनी, पद्मनाभपुर सहित कई महत्वपूर्ण थानों में अब नए प्रभारी जिम्मेदारी सभालेंगे।
दुर्ग पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। जारी आदेश के अनुसार जिले के 10 थाना और चौकी प्रभारियों को नई पदस्थापना दी गई है। पुलिस विभाग ने इसे प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया फेरबदल बताया है।
तबादला सूची के अनुसार वैशाली नगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसीसीयू में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद रूसिया को पद्मनाभपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियंत्रण कक्ष भिलाई में पदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव अब धमधा थाना की कमान संभालेंगे। वहीं उतई थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल को नंदनी थाना भेजा गया है। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी रहे निरीक्षक राजकुमार लहरे अब वैशाली नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी निभाएंगे।
सुपेला और पुरानी भिलाई थाने में भी बदलाव
फेरबदल के तहत सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुरानी भिलाई थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
स्मृति नगर चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू को उतई थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को धमधा थाना से हटाकर छावनी थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि छावनी थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित अंदवानी को स्मृति नगर चौकी प्रभारी पदस्थ किया गया है।
तबादला सूची में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक प्रशांत मिश्रा — वैशाली नगर से एसीसीयू दुर्ग
निरीक्षक प्रमोद रूसिया — एसीसीयू दुर्ग से पद्मनाभपुर थाना
निरीक्षक महेश ध्रुव — नियंत्रण कक्ष भिलाई से धमधा थाना
निरीक्षक अनिल पटेल — उतई थाना से नंदनी थाना
निरीक्षक राजकुमार लहरे — पद्मनाभपुर थाना से वैशाली नगर थाना
निरीक्षक विजय यादव — सुपेला थाना से पुरानी भिलाई थाना
निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज — पुरानी भिलाई थाना से सुपेला थाना
निरीक्षक राजेश साहू — स्मृति नगर चौकी से उतई थाना
उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव — धमधा थाना से छावनी थाना
उप निरीक्षक अमित अंदवानी — छावनी थाना से स्मृति नगर चौकी
पुलिस विभाग के इस फेरबदल के बाद अब नए अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।