सिटी कोतवाली और एसीसी टीम की कार्रवाई में 2 पुरुष और 3 महिलाएं संदिग्ध स्थिति में मिले, नकदी समेत कई सामान जब्त
दुर्ग शहर के इंदिरा मार्केट स्थित एक लॉज में कथित अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। सिटी कोतवाली और एसीसी की संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से नकदी, मोबाइल फोन और बड़ी संख्या में कंडोम पैकेट सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।
दुर्ग के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित कथित अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 28 जून 2026 की शाम सिटी कोतवाली एवं एसीसी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से लॉज में दबिश दी।
छापेमारी के दौरान लॉज परिसर में दो पुरुष और तीन महिलाएं संदिग्ध एवं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। वहीं लॉज संचालन से जुड़े व्यक्ति की भी मौके पर मौजूदगी पाई गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लगभग 20 हजार रुपये नगद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से यहां अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। मामले में पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी :
विजय गुजराती
नारायण देशमुख
तमाशा कुमार साहू