मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नवा रायपुर मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी कैबिनेट बैठक
राज्य सरकार की आगामी नीतियों और महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर 8 जुलाई को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों और विकास संबंधी विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
रायपुर। राज्य सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार, 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और राज्यहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है। इसके अलावा प्रशासनिक और विकास कार्यों से संबंधित विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। मंत्रिपरिषद की इस बैठक को राज्य सरकार के आगामी निर्णयों और योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।