आज 9 जुलाई 2026 आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज अश्विनी, भरणी नक्षत्र के साथ सुकर्मा, धृति योग का निर्माण हो रह है। इसके साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो मेष राशि में संचार करेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष – आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार व्यवसाय में आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक संबंध आपकी विरोध में रहेंगे नौकरी के क्षेत्र में विवाद की स्थिति बनेगी।
वृषभ – आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। आज नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से जुड़ना होगा। आज कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। किसी मांगलिक कार्य में परिवार के साथ सम्मिलित होंगे।
कर्क – आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में आर्थिक लाभ होगा। अपने पुराने निवेश से आप बड़ा आर्थिक लाभ कमा सकते हैं। किसी कार्य को लेकर मन में चल रही चिंता खत्म होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक संबंध सुधरेंगे।
सिंह – आज आपके लिए कोई दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। कार्य क्षेत्र में मन नहीं लगेगा। आज आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी खास व्यक्ति से मतभेद होंगे। यात्रा आदि में सावधानी रखें। वाहन संभाल कर चलाएं।
कन्या – आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी की संख्या बढ़ेगी। आर्थिक नुकसान की संभावना है। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। आज कार्य की सिलसिले में अपने खास लोगों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ रहेगा। आज प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।
तुला – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन के योग हैं। आज आपके खास लोगों के साथ आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
वृश्चिक – आज आपके विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में बड़े लाभ की योग बनेंगे। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। आज व्यापार व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। पारिवारिक लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योग बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में लाभ रहेगा।
धनु – आज आपका अपने साथी लोगों से विरोध हो सकता है। किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज व्यापार में लॉस की स्थिति रहेगी। आपके विरोधी आपका कार्य बिगाड़ सकते हैं। नौकरी वालों के लिए आज किसी विशेष कार्य में अड़चन आएगी।
मकर – आज अपने कार्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। कार्य क्षेत्र में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आपके साथी ही आपका साथ छोड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट रहेगी। व्यापार में आज अपने साथियों से विरोध रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी से संबंध बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज किसी को उधार के रूप में बड़ी धनराशि ना दें।
कुंभ – आज आपका किसी कार्य को लेकर चल रहा प्रयास पूर्ण होगा। बड़ी आर्थिक सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। पारिवारिक लोगों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किसी नए मेहमान का घर में आगमन होगा। व्यापार व्यवसाय में बड़े लाभ की योग हैं।
मीन – आज का दिन आपको बड़ी कामयाबी दिलाने वाला होगा। आज सफलता के रास्ते आपके लिए खुले रहेंगे। कार्य क्षेत्र में बड़े बदलाव रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों की योग बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में लाभ होगा।