आज 17 सितंबर 2026 भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रहने वाला है। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज अनुराधा, ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ विष्कुंभ,प्रीति योग के साथ आज विश्वकर्मा जयंती है। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे कन्या संक्रांति बन रही है। आज स्नान-दान का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि
बच के पार करिए, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन धीरे चलाइए। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि
जीवन आनंदमय गुजरेगा। पति-पत्नी बहुत अच्छा जीवन जिएंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। प्रेम, संतान, व्यापार वंडरफुल! जुबान पर काबू रखना आवश्यक है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) पर ध्यान रखिए। ब्लड इन्फेक्शन पर ध्यान रखिए। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। निवेश जरूर करें, लाभप्रद होंगे। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि
भावनाओं में न बहें। भाग्य साथ दे रहा है, लेकिन भावुक होकर निर्णय लेंगे तो नुकसान होगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। एक दूरी बनी हुई है। व्यापारिक स्थिति बहुत ही अच्छी है आपकी। निवेश सोच-समझकर करिए, अच्छा होगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
सिंह राशि:
भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। थोड़ा गृह-कलह का भी संकेत दे रहा है। यह कलह प्रेम तक भी जा सकता है, थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। निवेश के लिए बड़ा उपयुक्त समय रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कन्या राशि:
बहुत अच्छा समय। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम-संतान अद्भुत है, व्यापार अच्छा है। जुबान से बहुत अच्छे हो चुके हैं आप, बस सिरदर्द और नेत्र-पीड़ा थोड़ा बना हुआ है, उस पर ध्यान रखिए। बाकी सारी स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
तुला राशि:
स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। निवेश अभी मत करिएगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य थोड़ा आजकल मध्यम चल रहा है, लेकिन उसके बावजूद भी आज अच्छा फील करेंगे। प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि:
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्याकुल रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि:
आय के नवीन मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत ही अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि:
भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। प्रेम और संतान बहुत अच्छा है, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। शिव जी का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभकारी होगा।