दुर्ग। दुर्ग नगर निगम में मेयर और पार्षद के लिए वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी अलका बाघमार 16,500 वोटों से आगे हैं। यहां करीब 63.78% मतदान हुआ है। मेयर के लिए 2 और वार्ड पार्षद के लिए 228 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने जा रहे हैं। दुर्ग नगर निगम में कुल वोटर 2 लाख 37 हजार 955 वोटर हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 16 हजार 33 और महिला मतदाता 1 लाख 21 हजार 896 है। वहीं, यहां 265 मतदान केंद्र बनाए गए थे।