राजनांदगांव (ए)। राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव चुनाव जीत गए है। उन्होंने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को हराया है। बता दें कि इस नगरीय निकाय चुनाव में 75.82% वोटिंग हुई है। जिले के पांच नगरीय निकायों में 76.77 प्रतिशत पुरुषों और 74.93 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही 60 प्रतिशत तृतीय लिंग के मतदाताओं ने भी वोट डाले। यहां महापौर पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे और 51 वार्ड से 176 पार्षद चुनाव लड़ रहे है।
BJP-कांग्रेस के बीच मुकाबला- भाजपा से पूर्व सांसद और पूर्व महापौर मधुसूदन यादव और कांग्रेस से युवा नेता निखिल द्विवेदी (36) चुनावी मैदान में है। बता दें कि निखिल सबसे कम उम्र के महापौर प्रत्याशी हैं। 1 लाख 35 हजार वोटर- राजनांदगांव नगर निगम चुनाव में कुल 1 लाख 35 हजार मतदाता है, जिनमें 87 हजार 562 पुरुष, 94 हजार 228 महिला और 5 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।