
सभी अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों में 0.20% की कटौती, अमृत वृष्टि स्कीम भी हुई सस्ती
देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक बार फिर फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों को झटका दिया है। बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में 0.20 फीसदी की कटौती की है, जो 16 मई 2025 से प्रभावी हो गई है। इससे पहले 15 अप्रैल को भी SBI ने ब्याज दरें घटाई थीं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेशकों को एक और झटका दिया है। बैंक ने सभी अवधि के एफडी पर ब्याज दरों में 0.20% यानी 20 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की है। यह नई दरें 16 मई 2025 से लागू हो चुकी हैं और 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशियों पर लागू होंगी।
अब एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरें 3.30% से 6.70% के बीच होंगी, जो पहले 3.50% से 6.90% तक थीं। इसके साथ ही एसबीआई की खास अमृत वृष्टि स्कीम पर भी ब्याज घटाकर 7.05% से 6.85% कर दिया गया है।
नई ब्याज दरें कुछ इस प्रकार हैं:
-
7 से 45 दिन: 3.30%
-
46 से 179 दिन: 5.30%
-
180 से 210 दिन: 6.05%
-
211 दिन से 1 साल तक: 6.30%
-
1 से 2 साल तक: 6.50%
-
2 से 3 साल तक: 6.70%
-
3 से 5 साल तक: 6.55%
-
5 से 10 साल तक: 6.30%
अमृत वृष्टि स्कीम:
एसबीआई की स्पेशल एफडी स्कीम “अमृत वृष्टि” (444 दिनों की अवधि) पर अब 6.85% ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.05% था।