PLGA प्लाटून के टॉप गनर, जो बड़े नक्सली लीडर्स की सुरक्षा में तैनात थे, घेराबंदी में मारे गए; हथियारों का भारी जखीरा बरामद
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। नारायणपुर जिले के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में 48 लाख के इनामी 6 कुख्यात नक्सली ढेर कर दिए गए। इनमें PLGA प्लाटून नंबर-1 का कमांडर राहुल पुनेम भी शामिल था। जवान इन सभी के शवों और भारी मात्रा में हथियारों के साथ बेस पर लौट आए हैं।
नारायणपुर। अबूझमाड़ के जंगलों में 18 जुलाई को हुई मुठभेड़ में PLGA प्लाटून-1 के कमांडर राहुल पुनेम समेत 6 इनामी नक्सली मारे गए। सभी पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था और वे नक्सली लीडर्स की सुरक्षा यूनिट में शामिल थे।
ऑपरेशन के दौरान जवानों ने घेराबंदी कर सभी को ढेर कर दिया। मौके से AK-47, स्नाइपर, इंसास और SLR जैसे अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। यह यूनिट नक्सल संगठन के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करती थी। फोर्स शवों और हथियारों के जखीरे के साथ लौट चुकी है।