जवानों को निशाना बनाने लगाई गई प्रेशर IED की चपेट में आया किशोर, पैर में गंभीर चोटें, हालत नाजुक
बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग उस वक्त गंभीर रूप से घायल हो गया जब वह जंगल में नक्सलियों द्वारा दबाई गई प्रेशर IED की चपेट में आ गया। 16 वर्षीय कृष्णा गोटा मवेशी चराते समय विस्फोट की चपेट में आया। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा जवानों को निशाना बनाने की नीयत से बिछाई गई प्रेशर IED का शिकार एक 16 वर्षीय किशोर हो गया। कोंडापगड़ू गांव निवासी कृष्णा गोटा जंगल में गाय चराते वक्त बम की चपेट में आ गया।
तेज धमाके के साथ हुए ब्लास्ट में उसके पैर में गंभीर चोटें आईं। गांववालों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रेशर IED एक देसी विस्फोटक उपकरण होता है जो दबाव पड़ते ही फटता है। नक्सली बस्तर क्षेत्र में इसी तकनीक का उपयोग सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए करते हैं।