नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भारी बारिश की चेतावनी; रायपुर समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में बादल और बिजली गिरने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर समेत बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
रायपुर। प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। बस्तर संभाग के नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर और अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में मानसून द्रोणिका बीकानेर से होते हुए रायपुर और बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर ओडिशा और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। 2 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में नया लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश में बारिश और तेज होगी।
पिछले 24 घंटों में दुर्ग का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और पेण्ड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर बस्तर संभाग के कई जिलों में हाल की भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर में अब तक 200 से ज्यादा मकान ढह चुके हैं और 2 हजार से अधिक लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। स्कूल, इंडोर स्टेडियम और छात्रावासों को राहत कैंप बनाया गया है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
बारसूर क्षेत्र में स्टेट हाईवे-5 पर पुल टूट जाने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्रामीण अब टूटी संरचना पर सीढ़ियां बांधकर आना-जाना कर रहे हैं। नारायणपुर और बीजापुर के करीब 60 गांवों के लोग रोजमर्रा का सामान लेने इसी बाजार पर