- 1994 बैच के IAS अफसर, एशियन डेवलपमेंट बैंक से लौटे
- उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और GAD जैसे अहम विभागों में अनुभव
- रायपुर और बिलासपुर में कलेक्टर रह चुके हैं
छत्तीसगढ़ प्रशासन को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 1994 बैच के IAS अधिकारी विकास शील को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।
रायपुर। राज्य प्रशासन में नई नियुक्ति के साथ छत्तीसगढ़ को अब नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी विकास शील को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे फिलहाल मनीला स्थित एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) में कार्यकारी निदेशक थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें वापस बुलाया गया और अब वे प्रदेश की शीर्ष प्रशासनिक कमान संभालेंगे।
विकास शील इससे पहले रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन में उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी निभाई है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक अनुभव और नीति निर्माण में उनकी गहरी समझ आने वाले समय में प्रदेश की नौकरशाही को नई दिशा देगी।