भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक मजबूती और कार्यसंरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भिलाई जिला पदाधिकारियों की नई सूची घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति के बाद जारी इस सूची में उपाध्यक्ष से लेकर मीडिया व आईटी सेल पदों तक प्रमुख जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है।


भिलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने भिलाई संगठन में नई ऊर्जा और गति लाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जारी सूची में विभिन्न पदों पर जिम्मेदार नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं।
घोषणा के अनुसार श्री त्रिलोचन सिंह, श्री नटवर ताम्रकार, श्री चन्ना केशवलू, श्री गोपाल कृष्णा वर्मा, श्रीमती चंद्रकांता मांडले और श्रीमती पुनम शुक्ला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्री मनीष अग्रवाल और श्रीमती सुषमा जेठानी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
मंत्री पद पर श्री विनोद सिंह, श्री मनोज तिवारी, श्री कुबेर शर्मा, श्री पारस जंघेल, श्रीमती रश्मी सिंह और श्रीमती भारती साहू का चयन किया गया है। कोषाध्यक्ष पद का दायित्व श्री शैलेन्द्र सिंह को और सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री हेमंत देवांगन को सौंपी गई है।
कार्यालय संचालन की जिम्मेदारी श्री योगेन्द्र सिंह कुशवाहा को दी गई है, जबकि श्री तिलक राज यादव सह कार्यालय प्रभारी होंगे। इसके अलावा मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी सेल से संबंधित पदों पर भी नियुक्तियाँ की गई हैं। श्री सुभाष शर्मा मीडिया प्रभारी, श्री सूरज जायसवाल सह प्रभारी, श्री रवि कश्यप सोशल मीडिया प्रभारी तथा श्री बॉबी चौहान आईटी सेल संयोजक बनाए गए हैं।
नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने बधाई देते हुए संगठनात्मक निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने की अपेक्षा व्यक्त की है।