आज 28 दिसंबर दिन रविवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा इस गोचर में आज मंगल और शुक्र से चतुर्थ भाव में संचार करेंगे। साथ ही आज सूर्य से द्वादश में भाव में बुध का संचार हो रहा है ऐसे में आज वाशी योग का भी संयोग बनेगा। साथ ही आज चंद्रमा और मंगल की विशेष स्थिति से लक्ष्मी योग का भी संयोग बनेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…
मेष राशि- अज्ञात भय सताएगा। फालतू के खर्चें होंगे। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान की स्थिति काफी बेहतर और व्यापार भी ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि- यात्रा बहुत लाभप्रद नहीं होगी। मन परेशान रहेगा- बच्चों की सेहत को लेकर के, जो लोग प्रेम में हैं- प्रेम को लेकर के। विद्यार्थीगण असमंजस की स्थिति में रहेंगे। बाकी व्यापार ठीक है। स्वास्थ्य लगभग ठीक है। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- व्यापार को लेकर मन थोड़ा उथल-पुथल में रहेगा। राजनीतिक संकट की तरह फील करेंगे आप, लेकिन ऐसा होगा नहीं। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद उतना नहीं मिल पाएगा। प्रेम, संतान अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- बहुत आवश्यक न हो तो यात्रा स्थगित रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई रिस्क न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का या अभी ना मुलाकात करना बेहतर होगा प्रेमी-प्रेमिका का। अदरवाइज अजीब सी स्थिति पैदा हो सकती है। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि- गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान भी मध्यम है, लेकिन व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति। अभी किसी भी तरीके का महत्वपूर्ण निर्णय न लें। रोक के रखें। मन डरा-डरा सा रहेगा। प्रेम में नकारात्मकता का भाव रहेगा। बच्चों को लेकर के मन परेशान रहेगा। मानसिक स्थिति खराब रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।
धनु राशि- गृह कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।
मकर राशि- व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नाक, कान गला की परेशानी संभव है। स्वास्थ्य प्रभावित। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- धन हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश वर्जित रखिए। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। एक अशुभता जैसा महसूस करेंगे आप, लेकिन इससे निकल जाएंगे आप। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।