- खराब मौसम में लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला एयरफोर्स का हरक्यूलिस विमान
- व्यस्त सड़क पर गिरा मलबा, 10-15 वाहन क्षतिग्रस्त
- हादसे के बाद एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद
ला पाज (ए)। दक्षिण अमेरिकी देश Bolivia में शनिवार सुबह बड़ा विमान हादसा हो गया। Bolivian Air Force का हरक्यूलिस विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर सड़क पर जा गिरा। दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। विमान देश के सेंट्रल बैंक से नए बैंकनोट लेकर अन्य शहरों की ओर जा रहा था।

रनवे से फिसलकर हाईवे पर गिरा विमान
हादसा El Alto में हुआ। समाचार एजेंसी रिपोर्ट्स के मुताबिक खराब मौसम के बीच विमान लैंडिंग के बाद नियंत्रण खो बैठा और रनवे से फिसलकर पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा।
विमान के गिरते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मलबा दूर तक फैल गया और सड़क पर खड़ी 10 से 15 गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।
सड़क पर बिखरे नोट, लोग जुटे
विमान में सेंट्रल बैंक के नए नोट लदे थे। टक्कर के बाद नोट सड़क पर बिखर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कई लोग मौके पर पहुंचे और बिखरी करेंसी उठाने लगे।
हादसे के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया और सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित किया।
एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद
दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।