- अमेरिका से बातचीत के बीच तड़के हमला, दोनों देशों ने एयरस्पेस बंद किया
- इजराइली सेना का दावा– सुरक्षा के मद्देनजर की गई कार्रवाई
- ओमान का बयान– ईरान ने न्यूक्लियर मैटेरियल न रखने पर जताई थी सहमति
तेल अवीव/तेहरान (ए)। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। Israel ने शनिवार तड़के Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हवाई हमला किया। धमाकों के बाद कई इलाकों में धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। हालात की गंभीरता को देखते हुए ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।
‘प्रिवेंटिव अटैक’ का दावा
Israel Defense Forces ने बयान जारी कर इस कार्रवाई को ‘प्रिवेंटिव अटैक’ बताया है। सेना के मुताबिक यह कदम संभावित खतरों को देखते हुए उठाया गया। तेहरान सहित कई शहरों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं और हवाई हमलों के सायरन बजने लगे। हमले के तुरंत बाद ईरान ने अपना एयरस्पेस खाली करा लिया और सभी उड़ानें रोक दीं।

इजराइल ने भी बंद किया हवाई क्षेत्र
इजराइल के परिवहन मंत्री ने सुरक्षा कारणों से देश का एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की। संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है और नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच हमला
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। हाल ही में अमेरिका ने अपने नागरिकों से इजराइल छोड़ने की सलाह दी थी।
ओमान के विदेश मंत्री ने दावा किया था कि ईरान परमाणु बम बनाने लायक न्यूक्लियर मैटेरियल न रखने पर सहमत हुआ है और अमेरिका-ईरान समझौता ‘करीब’ है। ऐसे में हमले ने कूटनीतिक प्रयासों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
कतर की एडवाइजरी
कतर स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने कर्मचारियों और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश जारी किया है। क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है।