प्रदेश में सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश जारी
रायपुर। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के पर्व रक्षाबंधन पर इस बार प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को अवकाश घोषित किया है। शासन के आदेश के अनुसार इस दिन शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों के अलावा बैंक और कोषालय भी बंद रहेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में 28 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है। इससे प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में नियमित कामकाज नहीं होगा।
शासन ने नेगोशिएबल इंस्टूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बैंकों और कोषालयों के लिए भी इसी दिन अवकाश घोषित किया है। रक्षाबंधन के चलते प्रदेश में सरकारी कामकाज और बैंकिंग गतिविधियां शुक्रवार को बंद रहेंगी।