Oplus_16908288
हैमिल्टन में दोनों टीमों के बाएं हाथ के स्पिनरों के बीच मुकाबला भी काफी दिलचस्प रहने वाला है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने इस सीरीज में प्रभावशाली गेंदबाजी की है, जबकि अक्षर पटेल को अपनी गेंदबाजी की रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है। आंकड़ों के मुताबिक, अक्षर पटेल की गेंदबाजी की औसत गति 97 किलोमीटर प्रति घंटा रही है, जबकि सैंटनर ने 89 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की है
नईदिल्ली (ए)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज रविवार 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 3-1 से आगे है, लेकिन ऑकलैंड में खेले गए पिछले मुकाबले में 87 रन की करारी हार के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव करने पर विचार कर सकता है। भारत की नजरें आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज का समापन शानदार अंदाज में करने पर होंगी, वहीं न्यूजीलैंड की टीम घरेलू मैदान पर जीत के साथ विदाई लेना चाहेगी।
ऑकलैंड में मिली हार ने भारतीय टीम की रणनीति और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में पांचवें टी20 में कुछ नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है। खास तौर पर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।