केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऋण गारंटी निधि जारी रखने को दी मंजूरी, छोटे कारोबारियों और सूक्ष्म उद्यमों को मिलेगा लाभ
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण लेने वाले सूक्ष्म उद्यमियों को बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। इसके तहत 5,000 करोड़ रुपए के कोष के माध्यम से मुद्रा योजना के ऋणों को ऋण गारंटी उपलब्ध कराई जाएगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ऋण गारंटी निधि को जारी रखने की मंजूरी से छोटे कारोबारियों को वित्तीय सहायता हासिल करने में आसानी होगी। इससे नए उद्यमों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही मौजूदा सूक्ष्म व्यवसायों के विस्तार का रास्ता भी मजबूत होगा। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।