निर्विरोध चुने गए, अपील समिति में महेन्द्र, स्वप्निल, विनय और राजेश गुप्ता
रायपुर। रायपुर नगर निगम में शुक्रवार को हुए चुनाव में रमन मंदिर वार्ड के पार्षद सूर्यकांत राठौर को निर्विरोध सभापति चुना गया। उन्होंने एकमात्र नामांकन दाखिल किया था, जिसमें पार्षद मनोज वर्मा प्रस्तावक और दीपक जायसवाल समर्थक रहे।
इसके साथ ही नगर निगम अपील समिति के लिए चार सदस्य निर्विरोध चुने गए। इनमें महेंद्र औसर, स्वप्निल मिश्रा, विनय निर्मलकर और राजेश गुप्ता शामिल हैं। सूर्यकांत राठौर लगातार पांचवीं बार पार्षद चुने गए हैं और नगर निगम में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाल चुके हैं।