42 हजार रुपए का गांजा बरामद, पहले भी जा चुकी है जेल; तेलीबांधा पुलिस की कार्रवाई
रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तेलीबांधा इलाके में एक महिला को गांजा बेचने की तैयारी करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से लाखों रुपए का मादक पदार्थ जब्त हुआ है।
रायपुर। रायपुर में तेलीबांधा पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेणु कुल्हारिया (27) अपने बैग में गांजा छिपाकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर घेराबंदी कर महिला को दबोचा गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 42 हजार रुपए मूल्य का गांजा जब्त किया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, वह इससे पहले भी मादक पदार्थ के मामले में जेल जा चुकी है।
एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर शहर में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस की सतर्कता के चलते नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।