
महादेव सट्टा ऐप के जरिए करोड़ों की ऑनलाइन सट्टेबाजी, 500 खातों से ट्रांजेक्शन का खुलासा; पुलिस ने किराएदार बनकर मारा छापा
रायपुर पुलिस ने IPL 2025 के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने कोलकाता और गुवाहाटी में फिल्मी अंदाज में छापेमारी कर 6 राज्यों के 14 सटोरियों को धर दबोचा। ये आरोपी महादेव ऐप के जरिए करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। पुलिस को 500 बैंक खातों से लेन-देन के सबूत मिले हैं।
रायपुर। IPL-2025 के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कोलकाता और गुवाहाटी में छापेमारी की है। इस अभियान में 6 राज्यों के 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो महादेव ऐप के विभिन्न पैनल के जरिए IPL मैचों पर सट्टा चला रहे थे।
पुलिस की टीमों ने खुद को किराएदार बताकर फ्लैटों में प्रवेश किया और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। इनके कब्जे से 30 लाख रुपए की सामग्री जब्त की गई है, जिसमें 67 मोबाइल, 8 लैपटॉप, 94 एटीएम कार्ड, 32 पासबुक, और अन्य डिवाइस शामिल हैं।
500 बैंक खातों से हुआ ट्रांजेक्शन:
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने सट्टे के पैसे के लेन-देन के लिए करीब 500 बैंक खातों का इस्तेमाल किया, जिनसे करोड़ों का ट्रांजेक्शन हुआ है। कई पैनल 25 लाख से 15 लाख रुपए में खरीदे गए थे।
गिरफ्तार आरोपी:
- कोलकाता से गिरफ्तार (8 आरोपी):
- पंकज वासवानी (बिलासपुर),
- रवि सजनानी (रायपुर),
- रोशन ठाकुर (दरभंगा, बिहार),
- प्रतीक सोनी (बिलासपुर),
- संदीप अमरानी (कटनी, MP),
- अंकुल मिश्रा व दीपांशु गुप्ता (सिंहभूमि, झारखंड),
- ताज्जु मसीह (दुर्ग)
गुवाहाटी से गिरफ्तार (6 आरोपी):
- कुशल साहू (बिलासपुर),
- जीत सिंह (दुर्ग),
- सूजल रूपरेला (रायपुर),
- अनुराग डहरिया (छिंदवाड़ा, MP),
- हरदीप सिंह (झारखंड),
- भानू सिंह राजपूत (आगरा, UP)
आईपीएल सीजन में अब तक 41 अरेस्ट:
रायपुर पुलिस ने इस IPL सीजन में 17 मामलों में 41 आरोपियों को पकड़ा है। ये लोग विभिन्न सट्टा ऐप्स और प्लेटफॉर्म जैसे Mr Bean, Ganjanand, Kingdombook9, Gold363, FunÛch आदि के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने इनसे अब तक कुल 72 लाख का सामान जब्त किया है।