“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कार्यशाला का शुभारंभ, उद्योगों के साथ साझेदारी से कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बल”
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं, महिलाओं और आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य समर्थन मिशन के तहत एक नई पहल की शुरुआत की है। राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण और उद्योगों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए निजी और सरकारी साझेदारियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और नवाचार-प्रधान राज्य बनाने का खाका तैयार किया गया।