लड़कियों का पास प्रतिशत 92.31%, लड़कों से आगे निकलीं; 571 स्कूलों और 162 केंद्रों पर हुई परीक्षा
CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के छात्रों ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन किया है। कुल पास प्रतिशत 90.52% रहा, जिसमें लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर टॉप किया है।
रायपुर | CBSE द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में छत्तीसगढ़ के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष प्रदेश का कुल पास प्रतिशत 90.52% दर्ज हुआ है। लड़कियों ने 92.31% के साथ बाजी मारी, जबकि लड़कों का परिणाम 88.94% रहा।
इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 38,728 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 34,481 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 20,385 छात्र और 18,096 छात्राएं थीं। कुल 34,834 छात्र-छात्राएं पास हुए, जिनमें 18,130 लड़के और 16,704 लड़कियां सफल रहीं। आंकड़े स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि शैक्षणिक प्रदर्शन में लड़कियां लगातार आगे बढ़ रही हैं।
🏫 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाएं
CBSE 10वीं परीक्षा के लिए 571 स्कूल और 162 परीक्षा केंद्र प्रदेश में बनाए गए थे। शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतज़ाम किए गए थे। अब सफल छात्र अपनी मार्कशीट संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे, साथ ही डिजिलॉकर और CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी।
उल्लेखनीय बातें
- प्रदेश का ओवरऑल पास प्रतिशत: 90.52%
- छात्र पास प्रतिशत: 88.94%
- छात्राएं पास प्रतिशत: 92.31%
- कुल रजिस्टर्ड छात्र: 38,728
- परीक्षा में शामिल: 34,481
- सफल छात्र-छात्राएं: 34,834