सभी मंत्री मीटिंग में मौजूद, मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता; विभागीय समीक्षा के बाद कई बड़े प्रस्तावों पर चर्चा
रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार सुबह शुरू हो गई। सभी मंत्रियों को सुबह 10 बजे तक सीएम हाउस पहुंचने के निर्देश दिए गए थे और सभी की उपस्थिति दर्ज की गई। बैठक में राज्य के शिक्षा, कृषि, राजस्व और वन विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर सरकार का निर्णय लिया जाना तय माना जा रहा है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक सीएम निवास में आयोजित की गई। तय समयानुसार सभी मंत्री सुबह 10 बजे तक बैठक स्थल पर पहुंचे और बैठक की कार्यवाही शुरू हुई। यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में मुख्यमंत्री ने कई विभागों की व्यक्तिगत समीक्षा की है और उससे संबंधित प्रस्ताव आज कैबिनेट में लाए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा, कृषि, राजस्व और वन विभाग से जुड़े कुछ नीतिगत फैसलों पर चर्चा की जा रही है। विशेष रूप से सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधार, किसानों को सहूलियत पहुंचाने वाली योजनाएं, राजस्व पटवारी व्यवस्था और वन अधिकार से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक में लिए जाने वाले फैसले आने वाले विधानसभा सत्र और प्रदेश के विकास एजेंडा को दिशा देने वाले साबित हो सकते हैं।