
83,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा सेंसेक्स; ग्लोबल संकेत मजबूत, फिर भी घरेलू बाजार में सतर्कता जरूरी
हफ्ते की शुरुआत घरेलू शेयर बाजार के लिए सुस्त रही। सोमवार को सेंसेक्स में 250 अंकों की गिरावट देखने को मिली और यह 83,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 70 अंक गिरकर 25,570 पर आ गया। हालांकि वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बावजूद निवेशकों में सतर्कता बनी हुई है।
मुंबई। सोमवार, 30 जून को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 250 अंकों की कमजोरी के साथ 83,800 पर और निफ्टी 70 अंक गिरकर 25,570 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में गिरावट और 15 में तेजी दर्ज की गई है। ट्रेंट, इटरनल और एक्सिस बैंक टॉप गेनर रहे, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, एयरटेल और M&M जैसे दिग्गज शेयरों में कमजोरी देखी गई। निफ्टी के भी 50 में से 25 शेयर गिरावट में हैं। हालांकि, सरकारी बैंकों का इंडेक्स 1.55% चढ़ा है। ऑटो, आईटी, रियल्टी, मेटल और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में हल्की बिकवाली दर्ज की गई।
ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत
- जापान का निक्केई 1.64% चढ़कर 40,810 पर
- कोरिया का कोस्पी 0.67% की तेजी के साथ 3,076 पर
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.63% गिरकर 24,132 पर
- चीन का शंघाई कंपोजिट 0.20% ऊपर-नीचे होकर 3,431 के आसपास
- अमेरिका के बाजारों में तेजी:
- डाउ जोन्स: 1.00% की बढ़त के साथ 43,819 पर
- नैस्डैक कंपोजिट: 0.52% चढ़कर 20,273 पर
- S&P 500: 0.52% ऊपर 6,173 पर बंद
ट्रेडर्स के लिए अलर्ट डे: रणनीति तय करें सोच-समझकर
वेल्थ-व्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह का मानना है कि आज का दिन इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए खास है और उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। उनका कहना है कि इस सप्ताह अमेरिका के आर्थिक आंकड़े, विदेशी निवेशकों की गतिविधियां और तकनीकी संकेतक बाजार की दिशा तय करेंगे।
निफ्टी के लिए जरूरी तकनीकी स्तर:
🔹 सपोर्ट ज़ोन (गिरावट रुकने की संभावना):
25,566 | 25,434 | 25,320 | 25,120 | 24,978 | 24,856
🔹 रेजिस्टेंस ज़ोन (ऊपर चढ़ने में रुकावट):
25,600 | 25,910 | 26,234
अगर निफ्टी इन रेजिस्टेंस लेवल्स को पार करता है, तो बाजार में एक नई तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं सपोर्ट लेवल्स पर गिरावट रुक सकती है और खरीदारी के अवसर बन सकते हैं।