SP विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक कारणों से 8 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक और 2 एएसआई को बदला
दुर्ग जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने 13 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है, जिसमें निरीक्षक से लेकर सहायक उप निरीक्षक तक शामिल हैं। यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
दुर्ग। जिले में पुलिस विभाग के 13 अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। एसपी विजय अग्रवाल द्वारा जारी इस सूची में 8 निरीक्षक (इंस्पेक्टर), 3 उप निरीक्षक (एसआई) और 2 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शामिल हैं।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि सभी तबादले प्रशासनिक कारणों से किए गए हैं और ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। यह तबादला प्रक्रिया विभागीय संतुलन और कार्यक्षमता के दृष्टिकोण से आवश्यक बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें जल्द ही नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में इस बदलाव को आने वाले समय में कानून-व्यवस्था के संचालन को बेहतर बनाने की दिशा में एक संगठित कदम माना जा रहा है।