Oplus_131072
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मारा छापा, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई शुक्रवार सुबह सामने आई, जब अधिकारियों की टीम भारी सुरक्षा बल के साथ उनके भिलाई स्थित घर पर पहुंची। इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर छापेमारी की। सुबह 6 बजे के आसपास ED अधिकारी उनके घर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी मौके पर तैनात रहे।
इस कार्रवाई की जानकारी स्वयं भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने लिखा, “ED आ गई है। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अदानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज सदन में उठाना था। ऐसे में भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है।”
भूपेश बघेल की यह टिप्पणी राजनीतिक संदेश देती प्रतीत होती है, जिसमें वे इस कार्रवाई को एक योजनाबद्ध दबाव की रणनीति के रूप में देख रहे हैं।