ट्रैक मरम्मत और तकनीकी कार्यों के चलते रेलवे का फैसला, हटिया से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा सीधा असर, कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से रोका गया
अगर आप अगस्त या सितंबर में ट्रेन से यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत ट्रैक मरम्मत और तकनीकी कार्यों के चलते रेलवे ने रांची होकर जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द और कुछ को आंशिक रूप से शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांच लें, ताकि अंतिम समय में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
नई दिल्ली (ए)। भारतीय रेलवे ने अगस्त और सितंबर 2025 के बीच ट्रैक रखरखाव एवं अपग्रेडेशन के चलते कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने और कुछ के संचालन को सीमित करने का निर्णय लिया है। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर रांची होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा।
रेलवे के अनुसार चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक सुधार कार्य चल रहा है। सुरक्षा और यात्री सुविधा के मद्देनज़र यह फैसला लिया गया है।
पूरी तरह रद्द की गई ट्रेनें (ट्रेन संख्या और तिथि सहित):
18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस: 18 अगस्त से 10 सितंबर तक
17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस: 26 अगस्त और 9 सितंबर
17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस: 29 अगस्त और 12 सितंबर
18523 विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस: 27, 31 अगस्त, 7, 10 सितंबर
18524 बनारस – विशाखपट्टणम एक्सप्रेस: 28 अगस्त, 1, 8, 11 सितंबर
17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस: 28 अगस्त
17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस: 31 अगस्त
07051 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल: 30 अगस्त
07052 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल: 2 सितंबर
07005 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल: 1 सितंबर
07006 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल: 4 सितंबर
18310 जम्मू तवी – संबलपुर एक्सप्रेस: 7 सितंबर
18309 संबलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस: 9 सितंबर
13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस: 6 सितंबर
13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस: 8 सितंबर
15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस: 8 सितंबर
15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस: 9 सितंबर
शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनें (केवल हटिया तक):
15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस: 23, 25, 27, 29, 31 अगस्त को
15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस: 24, 26, 28, 30 अगस्त और 1 सितंबर को
यात्रियों के लिए सुझाव:
यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस NTES ऐप, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या 139 हेल्पलाइन पर अवश्य जांचें।
रद्द ट्रेनों की टिकट का पूरा रिफंड मिलेगा।
आंशिक रूप से रद्द (शॉर्ट टर्मिनेशन) ट्रेनों के मामले में यात्रा निर्धारित स्टेशन तक ही संभव होगी, आगे की यात्रा वैकल्पिक साधनों से करनी होगी
रेलवे ने क्यों लिया यह फैसला?
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक मरम्मत, तकनीकी उन्नयन और संरक्षा कार्यों के लिए इस तरह के अस्थायी बदलाव किए जाते हैं ताकि भविष्य में यात्रा और अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक हो सके।