
IBJA रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹98,803 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹1,11,225 प्रति किलो; इस साल अब तक सोना ₹22,641 और चांदी ₹25,208 महंगी
देशभर में सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार को 24 कैरेट सोना ₹365 टूटकर ₹98,803 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी ₹2,400 गिरकर ₹1,11,225 प्रति किलो पर पहुंच गई।
मुंबई (ए)। सोने-चांदी के दामों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹365 सस्ता होकर ₹98,803 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले इसका भाव ₹99,168 था।
चांदी भी आज भारी गिरावट के साथ ₹2,400 टूट गई। अब इसकी कीमत ₹1,11,225 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,13,625 पर थी। गौरतलब है कि 23 जुलाई को चांदी ₹1,15,850 प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी।
महानगरों और भोपाल में सोने का रेट
दिल्ली : 24 कैरेट ₹1,00,300 | 22 कैरेट ₹91,950
मुंबई : 24 कैरेट ₹1,00,150 | 22 कैरेट ₹91,800
कोलकाता : 24 कैरेट ₹1,00,150 | 22 कैरेट ₹91,800
चेन्नई : 24 कैरेट ₹1,00,150 | 22 कैरेट ₹91,800
भोपाल : 24 कैरेट ₹1,00,200 | 22 कैरेट ₹91,850
इस साल 1 जनवरी से अब तक सोना ₹22,641 महंगा हुआ है। जनवरी की शुरुआत में 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर ₹98,803 तक पहुंच गया है। इसी तरह चांदी भी इस साल ₹25,208 महंगी हुई है। जनवरी में इसका भाव ₹86,017 प्रति किलो था, जो अब ₹1,11,225 तक पहुंच गया है। पिछले साल यानी 2024 में सोना ₹12,810 महंगा हुआ था।
हॉलमार्क सोना ही खरीदें
विशेषज्ञों के मुताबिक निवेशक और खरीदार हमेशा BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) हॉलमार्क वाला ही गोल्ड खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड दर्ज होता है, जिसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहा जाता है। यह अल्फान्यूमेरिक कोड सोने की शुद्धता और कैरेट की पुष्टि करता है।