-
हादसा अर्धकुमारी के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ
-
घायलों को कटरा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया
-
खराब मौसम के चलते यात्रा को रोकने का निर्णय
-
श्राइन बोर्ड ने ट्वीट कर दी जानकारी
श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर सोमवार को अर्धकुमारी के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के समीप भूस्खलन हो गया। हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को कटरा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया है। घटना के बाद यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
कटरा। श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। अर्धकुमारी के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के नजदीक भूस्खलन होने से श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। मलबे में दबने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल कटरा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया है। खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा स्थगित करने का फैसला लिया है। बोर्ड ने ट्वीट कर श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने और मार्ग साफ होने तक यात्रा शुरू न करें।