रायपुर और दुर्ग में चलेगी 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवा, बस्तर-सरगुजा में बिजली गिरने की आशंका, तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज
छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में 21 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश देखने को मिल सकती है। खासकर बस्तर और सरगुजा के क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज हवाओं का असर ज्यादा रहने वाला है। इस बदले मौसम के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है।
मौसम विभाग रायपुर केंद्र के अनुसार, यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ लाइन के सक्रिय होने के कारण हो रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में बादल छाने, बारिश होने और आंधी चलने की स्थिति बनी हुई है।
ॉ कहां रहेगा ज्यादा असर?
-
बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में इस परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा।
-
रायपुर और दुर्ग जैसे मैदानी इलाकों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
-
मध्य छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
ॉतापमान में गिरावट
राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक गिर गया है। रविवार को दुर्ग 38.6°C तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, हालांकि यह भी सामान्य से कम है।
ॉ अगले 3 दिन: क्या हो सकती है स्थिति?
मौसम वैज्ञानिक गायत्री वाणी कंटिभोटला के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कई क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी जारी रह सकती है।