भीड़ बढ़ने से मचा हड़कंप, ज्यादातर महिला भक्तों की मौत; कई गंभीर, प्रशासन अलर्ट
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित कासीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह एकादशी दर्शन के दौरान भगदड़ मच गई। रेलिंग टूटने से भीड़ बेकाबू हो गई और दबकर 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। कई श्रद्धालु घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
आंध्र प्रदेश (ए)। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित कासीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। एकादशी पर दर्शन के लिए उमड़े हजारों भक्तों के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई। भारी दबाव के कारण मंदिर परिसर की रेलिंग टूट गई और भीड़ संभल नहीं पाई। भगदड़ की स्थिति बनने पर 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि हालात को नियंत्रित कर लिया गया है, पर मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं हैं, जो विशेष पूजा के लिए मंदिर पहुंची थीं।
श्रीकाकुलम का यह वेंकटेश्वर मंदिर उत्तर का तिरुपति माना जाता है। 11वीं–12वीं सदी में निर्मित इस प्राचीन मंदिर में एकादशी, कार्तिक मास और बड़े पर्वों पर भारी भीड़ उमड़ती है। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान यहां दर्शन के लिए दूर-दराज़ से भक्त पहुंचते हैं।