भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे
भिलाई में सांसद विजय बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान शहर के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
भिलाई। भिलाई में सांसद विजय बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और समर्थक उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे और उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूषण अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, पूर्व जिला संयोजक आईटी सेल संतोष सिंह, पार्षद तुलसी ध्रुव, विजय अग्रवाल, भोला साहू, परमजीत सिंह, पवन मंत्री, ज्योति कांत अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, संजीत यादव, संजय यादव, सतीश अग्रवाल, जितेंद्र धारीवाल और हेमंत बेहरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा संजय अग्रवाल, संजय शर्मा, विष्णु गोयल, सुरेंद्र दुबे, उज्जवल, राजा शर्मा, गोपी, सुनील और संतोष निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में भिलाई के भाजपा कार्यकर्ता भी सांसद को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद विजय बघेल के स्वस्थ और सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और शुभकामनाओं से भरा रहा।