हेड-टु-हेड में राजस्थान का दबदबा, युवा सितारों पर टिकी दोनों टीमों की उम्मीदें
आईपीएल 2026 में आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें जीत की लय पकड़ने के इरादे से उतरेंगी, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में आज Lucknow Super Giants और Rajasthan Royals के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा, जहां पिछली बार राजस्थान ने बाजी मारी थी।
वैभव पर नजर, रिकॉर्ड के करीब
राजस्थान के युवा ओपनर Vaibhav Suryavanshi इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। वे अब तक 20 छक्के लगा चुके हैं और सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे Rajat Patidar हैं, जिनके नाम 22 सिक्स दर्ज हैं। वैभव अगर आज 3 छक्के और लगाते हैं, तो वे इस सीजन के सिक्स किंग बन सकते हैं।
हेड-टु-हेड में RR आगे
दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है। टीम ने 4 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि लखनऊ को 2 जीत मिली हैं। हालांकि पिछले सीजन में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने जीत दर्ज की थी।
मार्करम और प्रिंस यादव पर LSG की उम्मीदें
लखनऊ के लिए Aiden Markram ने इस सीजन में 6 मैचों में 162 रन बनाकर मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है। वहीं गेंदबाजी में Prince Yadav ने 12 विकेट लेकर टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है। उनकी विकेट लेने की क्षमता टीम के लिए बड़ा प्लस पॉइंट रही है।
राजस्थान के लिए संतुलित प्रदर्शन
राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 236 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। गेंदबाजी में Ravi Bishnoi ने 10 विकेट लेकर मिडिल ओवरों में टीम को मजबूती दी है और विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा है।