भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को लेकर पार्टी ने नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं मोदी सरकार के दोनों कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रह चुकीं स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा ने छत्तीसगढ़ संगठन के लिए नई जिम्मेदारियां तय करते हुए स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। स्मृति ईरानी वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री हैं। इससे पहले वह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
वहीं सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ भाजपा का सह प्रभारी बनाया गया है। वह भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हैं। इससे पहले बिहार भाजपा में भी उन्हें संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियां मिल चुकी हैं। वे प्रदेश मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर काम कर चुके हैं।
पार्टी के इस फैसले के बाद अब स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की होगी। नई नियुक्तियों को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन में भी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।